मोदी सरकार पर बरसीं प्रि‍यंका गांधी

ब‍िजनौर
उत्‍तर प्रदेश के ब‍िजनौर में किसानों को संबोधित करते हुए प्रि‍यंका गांधी ने कहा, 'प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि ये कानून किसानों को फायदा पहुंचाएंगे।  कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। जब किसान खुद कह रहा है कि उसे ये कानून नहीं चाहिए तो आप इसे वापस क्‍यों नहीं ले रहे हैं।' प्रि‍यंका ने कहा कि पीएम मोदी अमेरिका, चीन और पाकिस्तान जा सकते हैं, लेकिन दिल्ली में बैठे किसानों से नहीं मिल सकते हैं। पीएम मोदी ने किसानों का मजाक उड़ाया और उन्हें आंदोलनजीवी और परजीवी बताया। प्रि‍यंका ने कहा कि मोदी जी देशभक्त और देशद्रोही में फर्क नहीं पहचान पाए। 

प्रियंका गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो बार जनता ने चुना, क्योंकि उनसे लोगों को कुछ उम्मीद रही होगी। उन्होंने बार-बार रोजगार, किसानों की बात की, लेकिन अब उनके राज में कुछ नहीं हो रहा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि 2017 से यहां गन्ना का रेट ही नहीं बढ़ा है। पीएम मोदी ने किसानों का बकाया पूरा नहीं किया, लेकिन अपने लिए 16 हजार करोड़ हवाई जहाज खरीद लिए हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार जो नए कानून लाई है, उससे उद्योगपति जमाखोरी कर सकते हैं। प्रि‍यंका ने किसानों से ये भी कहा कि वह यहां भाषण देने नहीं, बातचीत करने आईं हैं। 

प्रियंका ने कहा, 'आप हमे बनाते हैं, हमें खड़े करने वाले भी आप हैं। हमारे और आप के बीच भरोसे का रिश्ता है। उन्‍होंने कहा, 'मोदी जी को दो बार क्यों जिताया? इसलिए कि आपके लिए काम करेंगे। पहला चुनाव हुआ, रोजगार की बात हुई, व्यापारी को बढ़ाने की बात हुई। फिर अगला चुनाव आया, किसान और बेरोजगारी की बात की, आय दुगुना करेंगे। असलियत यह है कि उनके राज में कुछ नहीं हुआ।  

Source : Agency

6 + 5 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]